QR कोड स्कैन कर पेमेंट करते हैं? लोगों के बैंक अकाउंट हो रहे खाली, बचना है तो समझें स्कैमर्स की चाल
February 7, 2026
687 views
1 min read
आज देश में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए QR कोड को स्कैन करते हैं। स्कैमर्स ने अब इसी चीज में घपला करने का तरीका ढूंढ लिया है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के कई हिस्सों में QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो रहे हैं। इसमें सारा खेल स्कैमर्स QR कोड में कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो आजकल गली-कूचों में नकली QR कोड्स का इस्तेमाल बढ़ गया है। इन्हें पार्किंग और दूसरी ऐसी जगहों पर असली कोड से बदला जा रहा है, जहां लोगों को छोटी-मोटी पेमेंट करनी होती हैं। स्कैमर्स ऐसी जगहों पर असली पेमेंट कोड्स को अपने फेक QR कोड्स से बदल रहे हैं और एक मोटी रकम की डिमांड करने वाले QR कोड से लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं।