Technology

चीनी डेवलपर का कमाल, रोबोट्स को मिलेगा अपना \'दिमाग\', अलीबाबा ने पेश किया AI मॉडल RynnBrain

February 12, 2026 773 views 1 min read
चीनी डेवलपर का कमाल, रोबोट्स को मिलेगा अपना \'दिमाग\', अलीबाबा ने पेश किया AI मॉडल RynnBrain
एम्बोडाइड इंटेलिजेंस मॉडल्स की दौड़ में आगे निकलने के लिए चीनी कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग नई-नई कोशिशों में लगी है। अब कंपनी एक नया ओपन-सोर्स मॉडल रिनब्रेन लॉन्च कर रही है। यह मॉडल रोबोट्स को ब्रेन यानी दिमाग देने का काम करेगा। बता दें कि रिनब्रेन (RynnBrain), अलीबाबा के Qwen3-VL पर आधारित एक एम्बोडाइड फाउंडेशन मॉडल है। एम्बोडाइड इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कंपनी इस मॉडल को ला रही है। यह AI सिस्टम्स पूरी तरह से डिजिटल सेटिंग्स के बजाय फिजिकल माहौल को समझने, तर्क करने और काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।