Technology

आज का सवाल: गर्म फोन को ठंडा करने का सही तरीका क्या है?

February 15, 2026 318 views 1 min read
आज का सवाल: गर्म फोन को ठंडा करने का सही तरीका क्या है?
स्मार्टफोन का गर्म हो जाना एक आम बात है। कैमरा का ज्यादा इस्तेमाल करने पर या कोई हाई एंड गेम ज्यादा देर तक खेलने पर भी फोन तेजी से गर्म हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि फोन को जल्द से जल्द नॉर्मल टेम्परेचर पर लाया जाए। दरअसल आपका फोन जितनी देर ओवरहीट रहता है, उतनी ही देर उसका खराब असर फोन की बैटरी, चिपसेट और दूसरे पार्ट्स पर पड़ता है। बता दें कि इसे लेकर Samsung, Honor (REF.) जैसे सभी ब्रांड कुछ जरूरी सलाह देते हैं। इसमें फोन को बंद कर देने से लेकर फोन का कवर हटाने और फोन कूलर तक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। वहीं कुछ चीजों को न करने की सलाह भी दी जाती है जैसे कि फोन को फ्रिज में रखना या फोन के पीछे बर्फ लगाना आदि।