Politics
Tamil Nadu: DMK holds vote share despite bypoll defeats, weakened alliance
October 10, 2026
3,136 views
नारायणपुर | राज्य शासन के निर्देश पर 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं हुईं। ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। पंचायत विकास, प्रशासनिक काम, जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। पहले पारित संकल्पों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। पंचायतों के तिमाही आय-व्यय का अवलोकन हुआ। अनुमोदन किया गया। अलग-अलग योजनाओं में स्वीकृत काम, मिली राशि, खर्च की जानकारी साझा की गई। बैठकों का प्रमुख विषय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे रहा। ग्राम सभाओं में सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची पीडब्ल्यूएल का वाचन किया गया। दावा-आपत्ति प्रक्रिया पर चर्चा हुई। प्राथमिकता सूची तैयार करने पर बात हुई। सूची के अनुमोदन के बाद उसे आवास सॉफ्ट में अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्राम सभाओं में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन वीबी-ग्राम की जानकारी दी गई। प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार हुआ। प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। समर्थ पंचायत पोर्टल से कर संग्रहण पर बात हुई। संपत्ति कर निर्धारण पर चर्चा हुई।