Entertainment
Zubeen Garg की मौत कैसे हुई? सिंगापुर कोर्ट ने 6 महीने बाद सुनाया फैसला, यॉट से 2 बार कूदे थे सिंगर
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में छह महीने बाद सिंगापुर कोर्ट का फैसला आया है। स्टेट कोरोनर एडम नखोदा की अदालत ने माना है कि सिंगर की मौत \'दुर्घटनावश डूबने\' से हुई है। उन्होंने यह भी माना कि इस मामले में साजिश के कोई सबूत नहीं मिले हैं।