Health
युवाओं को भी कराना चाहिए फर्टिलिटी टेस्ट, शादी के बाद नहीं आएगी दिक्कत ! वक्त रहते हो सकेगा इलाज
Fertility Testing for Young People: कई लोग शादी कर लेते हैं और उसके बाद बच्चे न होने की समस्या से जूझते हैं. जब वक्त गुजर जाता है, तब वे फर्टिलिटी टेस्ट करवाने डॉक्टर के पास जाते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो सभी युवाओं और खासकर कामकाजी कपल्स को समय रहते फर्टिलिटी जांच करा लेनी चाहिए. शुरुआती जांच से शरीर के अंदर छिपी समस्याओं का पता चलता है. इससे सही वक्त पर इलाज किया जा सकता है और भविष्य में निसंतानता से बचा जा सकता है.