WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक? Hi लिखते ही Meta AI बता देगा, समझें कैसे
February 23, 2026
716 views
1 min read
कई बार होता है कि आपको कोई WhatsApp पर ब्लॉक कर दे, तो समझ नहीं आता कि सामने वाले शख्स ने आपको ब्लॉक किया है या फिर उसका इंटरनेट बंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किसी का मोबाइल इंटरनेट बंद हो, तो उसे मैसेज करने पर सिर्फ एक टिक मार्क दिखाई देता है। ऐसा ही तब भी होता है, जब कोई किसी को WhatsApp पर ब्लॉक कर दे। ऐसे में कन्फ्यूजन तब बढ़ जाता है, जब सामने वाले ने कोई प्रोफाइल पिक्चर न लगा रखी हो। हालांकि ऐसे में आप Meta AI का इस्तेमाल करके पता लगा सकते हैं कि सामने वाले शख्स ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं। इसके लिए आपको सिर्फ उस शख्स के साथ चैट में Meta AI को टैग करके Hi लिखना होगा।