Business
विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी! फरवरी महीने में की ₹16,912 करोड़ की खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार के लिए फरवरी का महीना राहत और उत्साह लेकर आया है। जनवरी की भारी बिकवाली के बाद, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए शानदार वापसी की है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक 16,912 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है।