Sports

VIDEO: यशस्वी को मुंबई के गेंदबाजों को पीटने और हराने में क्यों मजा आता है

April 8, 2026 704 views 1 min read
VIDEO: यशस्वी को मुंबई के गेंदबाजों को पीटने और हराने में क्यों मजा आता है

VIDEO: यशस्वी को मुंबई के गेंदबाजों को पीटने और हराने में क्यों मजा आता है


नई दिल्ली.आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में मुंबई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं मैच जिताऊ पारी के बाद जायसवाल ने कहा कि उनके दिमाग में शुरुआत से ही कुछ था, क्योंकि पावरप्ले के सिर्फ 3 ओवर थे. बता दें, यह राजस्थान की सीजन की तीसरी जीत है और वो मंगलवार को मिले दो अहम अंकों के साथ टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. मुंबई के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में यशस्वी जायसवाल ने कहा,मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में कुछ चल रहा था, क्योंकि पावरप्ले के सिर्फ़ तीन ओवर थे. इसलिए मैं सोच रहा था कि मैं इन ओवरों में कैसे रन बनाऊं या किस गेंदबाज़ को निशाना बनाऊं. तो मैं यही प्लान कर रहा था, जैसे ही मैंने देखा कि चाहर भाई आ रहे हैं, मैंने सोचा कि मैं उनको अटैक कर सकता हूं.