Sports

वार्षिक डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट का समापन

August 4, 2026 2,770 views 1 min read
वार्षिक डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट का समापन

वार्षिक डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट का समापन


डुमरा स्थित निखिल श्यामा डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट का समापन हुआ। समापन पर अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृज किशोर पांडे ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार नहीं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना विकसित करने का मजबूत मंच है। कार्यक्रम में डीएवी के एआरओ नीरज कुमार, शांति सिंह, एनएसडीएवी के प्राचार्य आलोक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया। खो-खो के अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में डीएवी श्रीनगर सिवान विजेता रहा। डीएवी रुन्नीसैदपुर उपविजेता रहा। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में डीएवी एमटीपीएस काटी विजेता बना। डीएवी मालीघाट उपविजेता रहा। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में डीएवी थावे विजेता बना। डीएवी बखरी उपविजेता रहा। इसी तरह अन्य टीमों को भी पुरस्कार दिए गए। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की कई प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी। लोगों ने उनकी मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम यादगार बन गया।