Business
तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई अमेरिका की टैरिफ से कमाई, कम होने लगा बजट घाटा
दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में अब टैरिफ का असर दिखने लगा है। इस फाइनेंशियल ईयर के पहले चार महीनों के दौरान टैरिफ रेवेन्यू में 304 फीसदी इजाफा हुआ है। इससे सरकार का बजट घाटा कुछ कम हुआ है। हालांकि अब भी यह साल के पहले चार महीनों में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा घाटा है।