Tech History: \'नामुमकिन\' कहने वाले इंजीनियर्स को स्टीव जॉब्स ने सिखाया था सबक, जानें क्यों अक्वेरियम में फेंक दिया था पहला iPod
February 7, 2026
803 views
1 min read
ऐपल के सबसे पतले iPhone Air को देख हर कोई अचंभित होता है कि आखिर कोई फोन इतना पतला कैसे हो सकता है। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि उसके पीछे स्टीव जॉब्स की छाप थी। दरअसल जॉब्स से जुड़ा एक वाक्या काफी मशहूर है। यह किस्सा ऐपल के पहले iPod से जुड़ा है। जब उस iPod पर काम चल रहा था, तो स्टीव जॉब्स ने iPod के पहले प्रोटोटाइप को मछलियों के टैंक में फेंक दिया था। स्टीव ने ऐसा इंजीनियर्स को iPod की मोटाई का एहसास दिलाने के लिए किया था। टेक हिस्ट्री में आज उस किस्से का याद करते हैं।