Technology

Tech History: ऐपल के वि‍ज्ञापनों में iPhone की स्क्रीन पर 9:41 AM समय ही क्‍याें होता है? ऐतिहासिक पल है वजह

February 8, 2026 716 views 1 min read
Tech History: ऐपल के वि‍ज्ञापनों में iPhone की स्क्रीन पर 9:41 AM समय ही क्‍याें होता है? ऐतिहासिक पल है वजह
क्या आपने गौर किया है कि iPhone के तमाम विज्ञापनों में फोन की स्क्रीन पर सिर्फ एक ही समय दिखता है। यह समय 9:41 AM का होता है। स्क्रीन पर दिखने वाले इस समय के पीछे एक खास ऐतिहासिक घटना जिम्मेदार है। दरअसल इसी समय पर 9 जनवरी 2007 को स्टीव जॉब्स ने सैन फ्रांसिस्को में पहले आईफोन को लॉन्च किया था। स्टीव की प्लानिंग थी कि विज्ञापन में दिखने वाला समय और उस समय हॉल में मौजूद लोगों की घड़ी का समय एक ही होना चाहिए।