Tech History: 45 हजार रुपये से कम में लॉन्च हुआ था ये iphone, लोगों ने किया रिजेक्ट, आपको पता है नाम?
February 25, 2026
392 views
1 min read
Apple और उसके iPhone जाने जाते हैं अपनी क्वालिटी और महंगे दाम के लिए। हालांकि 2013 में Apple ने एक सस्ता iPhone भी लॉन्च किया था। इसका नाम iPhone 5c था और इसे iPhone 5S के एक अफोर्डेबल वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया था। यह पहला और आखिरी मौका था जब Apple ने अपने किसी फोन में प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया था। iPhone 5c में C का मतलब कलर था। इस मॉडल को Apple ने ग्रीन, ब्लू, येलो और पिक कलर में पेश किया था। 2013 में इस फोन को 45 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और बाद में इसका 8GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग 35 हजार रुपये में लाया गया था। बावजूद इसके यह फोन लोगों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाया।