Technology

Tech Future: चांद पर कैसी होगी इंसानों की बस्‍ती? दौड़ेंगी टेस्‍ला कार और लोग पहनेंगे स्‍पेस सूट

February 11, 2026 641 views 1 min read
Tech Future: चांद पर कैसी होगी इंसानों की बस्‍ती? दौड़ेंगी टेस्‍ला कार और लोग पहनेंगे स्‍पेस सूट
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने इंसानों को मंगल से पहले चांद पर बसाने की बात कही है। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया है। इस पोस्ट में मस्क ने एनिमेटेड वीडियो के जरिए दिखाया है कि चांद पर इंसानी बस्ती कैसी दिखेगी। इसे देखकर समझ में आता है कि मस्क इंसानों को चांद या मंगल पर बसाने के बारे में क्या सोचते हैं। इस वीडियो की खास बात है कि इसमें Tesla के साइबर ट्रक और रोबोट्स को भी इंसानों के साथ चांद पर दिखाया गया है।