Sports
T20 World Cup 2026: पहले मैच में उलटफेर से बची टीम इंडिया, सूर्या बने संकटमोचक, USA को अकेले कूटा
Ind vs Usa T20wc: भारत और यूएसए के बीच खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया बाजी मारने में कामयाब रही. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 29 रनों से जीत हासिल की. यूएसए ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. जवाब में यूएसए 131 रन ही बना सकी और भारत ने टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला अपने नाम किया. जीत के हीरो रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली.