Politics

स्वच्छ सर्वेक्षण : सिटीजन फीडबैक में देशभर में पटना दूसरे स्थान पर

May 17, 2026 1,908 views 1 min read
स्वच्छ सर्वेक्षण : सिटीजन फीडबैक में देशभर में पटना दूसरे स्थान पर

स्वच्छ सर्वेक्षण : सिटीजन फीडबैक में देशभर में पटना दूसरे स्थान पर


अबतक करीब साढ़े 4 लाख लोगों ने फीडबैक दिया, पिछले साल 21वीं रैंकिंग मिली थी। इस बार बेहतर स्थान पाने में जुटा नगर निगम प्रशासन स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत आम जनता से उनके शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था पर फीडबैक लिया जा रहा है। फीडबैक देने के मामले में पटना देशभर में दूसरे स्थान पर हैं। अबतक लगभग साढ़े चार लाख पटनावासियों ने ऑनलाइन माध्यम से फीडबैक दर्ज कराया है। पहले स्थान पर मध्यप्रदेश का इंदौर आैर तीसरे स्थान पर लखनऊ है। इसका सीधा असर पटना की रैंकिंग पर होगा। इस बार पटना के टॉप-10 स्वच्छ शहरों में आने की उम्मीद जग गई है। पिछले साल 21वीं रैंकिंग थी। 31 मई तक पोर्टल खुला रहेगा, जिस पर लोग फीडबैक दे सकते हैं। 13 सवालों का जवाब देना होगा। लोगों से फीडबैक दिलाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने 14 टीमें गठित की हैं। बोरिंग रोड, मुसल्लाहपुर हाट, बाजार समिति और अशोक राजपथ स्थित कोचिंग संस्थानों आैर हॉस्टलों में बड़ी संख्या में छात्रों ने ऑन स्पॉट फीडबैक दिया। इसके अलावा टीम द्वारा भीड़ भाड़ वाले इलाकों रेलवे स्टेशन, पार्क, चिड़ियाघर, मॉल, स्लम बस्तियों और प्रमुख चौक-चौराहों पर जा-जाकर लोगों को फीडबैक संबंधी डेमो भी दिया जा रहा है। शीर्ष पांच शहर और फीडबैक पहला इंदौर (6,81,187) दूसरा पटना (4,49,689) तीसरा लखनऊ (4,39,075) चौथा प्रयागराज (3,62,752) पांचवां आगरा (3,59,671) 12,500 अंकों पर होगा मूल्यांकन सर्टिफिकेशन (ओडीएफ, वाटर प्लस, गार्बेज फ्री सिटी) 2,000 अंक ऑन ग्राउंड असेसमेंट 9,500 अंक सिटीजन फीडबैक 1,000 अंक ऐसें दें फीडबैक ऑनलाइन पोर्टल cf.sbmurban.org पर आमलोग अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर पूछे गए सवालों का जवाब भर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद अपना फीडबैक सबमिट कर सकते हैं। एक फोन नंबर से एक ही फीडबैक दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय टीम द्वारा ऑन-फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान भी शहरवासियों से यही प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके अंक स्वच्छ सर्वेक्षण के कुल स्कोर में जोड़े जाएंगे।