Sports

सुपरबाइक लवर्स को जनवरी में पसंद आईं ये 5 धांसू मॉडल, Ninja ZX-10R की 110 तो Hayabusa की 52 यूनिट बिकी

February 24, 2026 197 views 1 min read
सुपरबाइक लवर्स को जनवरी में पसंद आईं ये 5 धांसू मॉडल, Ninja ZX-10R की 110 तो Hayabusa की 52 यूनिट बिकी
Best Selling Superbikes Of India: सुपरबाइक के दीवानों की भारत में कमी नहीं है और हर महीने इनकी बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि पैसे वालों के बीच कावासाकी, सुजुकी, ट्रायम्फ समेत अन्य कंपनियों की महंगी मोटरसाइकल कितनी पॉपुलर हैं। बीते जनवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट देखें तो करीब 24 लाख रुपये की कावासाकी निंजा जेडएक्स 10आर टॉप सेलिंग सुपरबाइक रही और टॉप 5 बेस्ट सेलिंग की लिस्ट में कावासाकी के और भी मॉडल के साथ सुजुकी हायाबुसा और ट्रायम्फ डायटोना का भी नाम रहा। आप भी अगर इन दिनों अपने लिए नई सुपरबाइक देख रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि कौन-कौन मोटरसाइकल ज्यादा बिक रही हैं।