Business
Success Story: कैंटीन में सिर्फ 90 रुपये की सैलरी पर करते थे नौकरी, आज 5000 करोड़ का साम्राज्य, कैसे पलटी किस्मत?
नई दिल्ली: चंदूभाई विरानी की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। सिनेमा हॉल की कैंटीन में कभी वह सिर्फ 90 रुपये महीने की नौकरी करते थे। आज वह 5,000 करोड़ रुपये के बालाजी वेफर्स साम्राज्य के मालिक हैं। यह कहानी उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और साधारण शुरुआत से एक विशाल व्यवसाय बनाने की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाती है। आइए, यहां चंदूभाई विरानी के बारे में जानते हैं।