Business
Success Story: भाई से मिला तोहफा बेच लगाया ठेला, मां के हुनर का किया इस्तेमाल, अब 18 साल के लड़के की बंपर कमाई
नई दिल्ली: यह कहानी 18 साल के हनी खान की है। वह लखनऊ के रहने वाले हैं। उनकी अब एक अलग पहचान बन गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर वह इडली और मेंडू वड़ा बेचते हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने पिछले साल सितंबर से की थी। भाई से गिफ्ट में मिले प्लेस्टेशन (PS) को 14,000 रुपये में बेचकर उन्होंने \'इडली स्ट्रीट\' नाम का स्टॉल शुरू किया था। हनी की मां रजिया का हुनर इसमें बहुत काम आया। वह चेन्नई के रोयापुरम की रहने वाली हैं। दक्षिण भारतीय व्यंजन बहुत अच्छी तरह बनाती हैं। शादी के बाद वह 20 साल की उम्र में लखनऊ आ गई थीं। अब हनी अपने स्टॉल से रोजाना 5,000 रुपये से 6,000 रुपये की बिक्री करते हैं। उनकी इडली और मेंडू वड़ा हाथों-हाथ बिकते हैं। आइए, यहां हनी खान की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।