Business
Success Story: अजीम प्रेमजी की विप्रो छोड़ी, शुरू किया ये काम, अब 23 करोड़ का टर्नओवर, ऐसे हुआ नाम
नई दिल्ली: दीपक राज तुषीर ने अपनी कामयाबी से बहुत लोगों को चौंकाया है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले में जंती खुर्द गांव के रहने वाले हैं। अजीम प्रेमजी की विप्रो (Wipro) को छोड़कर उन्होंने सफल डेयरी फार्म (Dairy Farm) बनाया है। इस फार्म का टर्नओवर 23 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि एक कंप्यूटर इंजीनियर डेयरी फार्मिंग में ऐसी सफलता हासिल करेगा। दीपक ने बीई (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) और एमबीए (MBA) की पढ़ाई की है। साल 2012 में न्यूजीलैंड के दो किसानों और अपने दो साथी कंप्यूटर इंजीनियरों संग मिलकर उन्होंने \'बिंसर फार्म्स\' की शुरुआत की। उनका मकसद अपने गांव की तरक्की में योगदान देना और अच्छी क्वालिटी वाला दूध उपलब्ध कराना था। आइए, यहां दीपक राज तुषीर की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।