Business
Stainless Steel Container: अब कंटेनर में ढुलेंगे नमक, हो गया पहला सफल परीक्षण, खुद रेल मंत्री ने दी जानकारी
Salt Transportation: स्टेनलेस स्टील का नमक ढोने वाला कंटेनर बड़े काम है। इस कंटेनर को रेवाड़ी (हरियाणा) की कंपनी कल्याणी कास्ट टेक लिमिटेड (Kalyani Cast-Tech Ltd) ने डेवलप किया है। पायलट प्रोजेक्ट के लिए स्टेनलेस स्टील का जो कंटेनर तैयार किया गया है, उसके लिए एसएस शीट (SS 304) जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने फ्री में उपलब्ध कराई है। कल इस कंटेनर का परीक्षण किया गया। देश के लिए यह प्रोजेक्ट कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी बात से मिलता है कि परीक्षण के वक्त रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और तमाम सदस्यों के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वीडियो से जुड़े थे। मंत्री ने खुद इसके सफल परीक्षण की जानकारी दी।