Technology

Smartphone Tips: इन जगहों पर फोन इस्‍तेमाल करना खतरे से खाली नहीं, 5 जगहों पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी

February 21, 2026 294 views 1 min read
Smartphone Tips: इन जगहों पर फोन इस्‍तेमाल करना खतरे से खाली नहीं, 5 जगहों पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी
स्मार्टफोन आज के समय में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। फोन के बिना वे कहीं नहीं जाते हैं। कैफे, कॉलेज, सड़क, पार्क यहां तक कि मंदिर में खड़े होकर कॉल पर बात करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कहीं पर भी फोन पर बात करना आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। सिर्फ इसलिए कि आप हर जगह अपने फोन पर बात कर सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको ऐसा करना ही चाहिए। फोन एटीकेट कुछ हद तक लोगों की समझ से बाहर हैं। 26 साल के अनुभव वाले रिटायर्ड फायर डिपार्टमेंट कैप्टन और CitizenAID के फाउंडर बॉब ओटर का कहना है कि फोन ध्यान भटकाने वाली असुरक्षित चीज हो सकती है। जब लोग अपने फोन पर बात करते हैं तो उन्हें आसपास के हालात का अंदाजा नहीं रहता। पब्लिक में स्पीकर फोन पर बात करना एटीकेट और सुरक्षा दोनों के लिहाज से बुरा हो सकता है। आइये, जानें ऐसे कौन सी जगह हैं जहां आपको कॉल पर बात नहीं करनी चाहिए।