Smart TV Tips: स्मार्ट टीवी में इस सुराख का क्या काम? जानें अनदेखा किए जाने वाले पोर्ट के सभी फायदे
February 14, 2026
477 views
1 min read
स्मार्ट टीवी आज घर-घर में मिल जाते हैं, लेकिन कम ही लोग उसके हर फीचर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही अनदेखा किए जाने वाला एक फीचर है ईथरनेट पोर्ट। ये आपको टीवी के पीछे मौजूद एक सुराख की तरह लग सकता है, लेकिन इसके कई फायदे हैं। यह पोर्ट आपके स्लो टीवी और इंटरनेट स्पीड की समस्या को तुरंत ठीक कर सकता है। दरअसल लोग स्मार्ट टीवी को WiFi से कनेक्ट करके इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से कई बार नए टीवी पर भी कंटेंट बफर करने लगता है और इसकी वजह से स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने का पूरा अनुभव खराब हो जाता है।वहीं अगर आप ईथरनेट पोर्ट के जरिए टीवी को इंटरनेट का एक्ससे दें, तो न सिर्फ टीवी पर तेज इंटरनेट स्पीड मिल सकती है बल्कि आपको पुराना स्मार्ट टीवी भी फास्ट काम करता हुआ महसूस हो सकता है।