Technology

स्लो इंटरनेट और कम स्‍टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आव‍ि‍ष्‍कार

February 18, 2026 935 views 1 min read
स्लो इंटरनेट और कम स्‍टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आव‍ि‍ष्‍कार
India AI Impact Summit 2026 में बड़ी कंपनियों से लेकर स्‍टार्टअप्‍स तक ने अपने प्रोडक्‍ट पेश किए हैं। Myblue.ai ने दुनिया का पहला सेमेंटिक विडियो डेटा लेक पेश किया, जो स्लो इंटरनेट या कम स्पेस में भी CCTV कैमरा चला सकता है। Bidgely ने भी अपना AI टूल समिट में पेश किया। यह बिजली चोरी से लेकर घर के अप्लाएंस के हेल्थ के बारे में भी जानकारी दे सकता है। मास्टरकार्ड ने भारत में AI आधारित एजेंटिक कॉमर्स का पहला सर्टिफाइड ट्रांजैक्शन पूरा किया है। यानी अब AI की मदद से खरीदारी करना और पेमेंट करना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। इसके अलावा, UdyogYantra AI ने भी समिट में अपने दो प्रोडक्ट पेश किए। दोनों प्रोडक्ट बच्चों के मिड डे मील की क्वॉलिटी और क्वॉटिंटी पर फोकस करते हैं। आइए विस्‍तार से जानते हैं।