SIM कार्ड करा देगा बैंक अकाउंट खाली, सिग्नल गायब होते ही हो जाएं चौकन्ने, जानें क्या है SIM Swap फ्रॉड और इससे कैसे बचें?
February 10, 2026
380 views
1 min read
साइबर अपराधी लगातार उन तरीकों की तलाश में रहते हैं, जिनके जरिए आम लोगों को आसानी से ठगा जा सके। इसी इरादे से अब आपका SIM कार्ड ठगों के निशाने पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार SIM SWAP या SIM Porting ठगी का वो नया तरीका है, जिसके जरिए साइबर अपराधी आपका बैंक अकाउंट खाली करने से लेकर आपकी निजी जानकारी तक चुरा सकते हैं। ठगी के इस तरीके में पहले सोशल मीडिया या फिशिंग मैसेज के जरिए आपकी जानकारी जुटाई जाती है और उसके बाद टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर आपके नंबर को किसी दूसरे सिम पर एक्टिवेट कर लिया जाता है। जब तक आपको इस बात का एहसास होता है, तब तक ठग अकाउंट को खाली कर लेते हैं।