Politics
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं, कोर्ट ने याचिका की खारिज’
August 25, 2026
1,670 views
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकार नीरा साहू द्वारा गुजरात यात्रा पर लिखी गई एक पुस्तक अविस्मरणीय यात्रा का विमोचन किया है। मुख्यमंत्री ने नीरा साहू को उनकी उत्कृष्ट रचना के लिए हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र एवं शासकीय संकल्प के लिए आभार जताया। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और अधिकारों को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों के अध्ययन भ्रमण की सराहना कर कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण पत्रकारों की दृष्टि को व्यापक बनाते हैं। इस अवसर पर निशा द्विवेदी, चित्रा पटेल, लवलीना शर्मा, जनसंपर्क विभाग की उप संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक संगीता लकड़ा एवं आमना खातून सहित अन्य मौजूद रही।