Technology

सीएम का हेलीकॉप्टर खंडवा में टेक ऑफ के समय लड़खड़ाया, पीछे की तरफ गया

February 16, 2026 711 views 1 min read
सीएम का हेलीकॉप्टर खंडवा में टेक ऑफ के समय लड़खड़ाया, पीछे की तरफ गया
MP के खंडवा में सीएम मोहन यादव बाल-बाल बचे। दरअसल लाड़ली बहना कार्यक्रम के बाद जब सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरना शुरू किया तो कुछ समय के लिए हेलीकॉप्टर लड़खड़ा गया। आगे बढ़ने की बजाय वह बाएं तरफ व पीछे की तरफ बढ़ते नजर आया। धूल का गुबार भी उड़ा, हालांकि चंद पलों में पायलट ने नियंत्रण पाया और हेलीकॉप्टर सुरक्षित टेकआफ कर रवाना हो गया।