Business
सरकार ने की ₹1 लाख करोड़ की व्यवस्था, अमिताभ कांत ने बताया देश के विकास का सबसे बड़ा इंजन
कैबिनेट ने एक लाख करोड़ रुपये की कुल केंद्रीय सहायता के साथ अर्बन चैलेंज फंड को मंजूरी दी है। इसे शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस पहल से अगले पांच वर्षों में शहरी क्षेत्र में कुल चार लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।