सरकार का बड़ा कदम, बिना शिकायत भी बंद होंगे स्पैम कॉल करने वाले नंबर, AI से कसी जाएगी नकेल
February 11, 2026
786 views
1 min read
टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI एक नया प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों के AI बेस्ड सॉल्यूशन से \"संभावित या संदिग्ध स्पैम\" के तौर पर स्पॉट किए गए कॉल और मैसेज पर कार्रवाई की जाएगी। इसका मतलब है कि फॉर्मल शिकायत ना होने पर भी संदिग्ध मोबाइल नंबर को काट दिया जाएगा। इन दिनों स्पैम मैसेज और कॉल के कारण कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। इस पर रोक लगाने के लिए ट्राई कई नई-नई सुविधाएं लाने पर काम कर रहा है, जिसमें से एक यह प्रस्ताव भी है। हालांकि, इससे डिलीवरी के लिए आए कॉल और मैसेज भी प्रभावित होंगे।