Politics
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं, कोर्ट ने याचिका की खारिज’
August 25, 2026
1,670 views
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं वार्ड नंबर 29 स्थित दर्जियों के मोहल्ले में सड़क निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। 20 साल से जर्जर पड़ी इस सड़क को तोड़ दिया गया। इसके कारण आमजन का निकलना दूभर हो गया। नगर परिषद ने टेंडर निकालकर वर्क ऑर्डर भी स्वीकृत कर दिया। उसने पुरानी सड़क को पूरी तरह तोड़कर मलबा फैला दिया। इसके बाद नई सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया। पिछले कई दिनों से उखड़ी पड़ी सड़क और बिखरे पत्थरों के बीच स्थानीय निवासी हर दिन परेशानी भुगत रहे हैं। इस इलाके में सीवरेज कनेक्शन अटके होने का बहाना बनाकर ठेका फर्म अब काम शुरू नहीं कर रही है। दर्जियों के मोहल्ले में सिलाई का काम करने वाले रहते हैं। उखड़ी सड़क और बिखरे मलबे के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल होते हैं। टूटी सड़क की वजह से ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। मोहल्ले के बुजुर्ग और बच्चे बाहर निकलने में डरते हैं। टूटे पत्थरों की वजह से वे गिर जाते हैं। उन्हें चोट लग रही है। सीवरेज कनेक्शन न होने से गंदा पानी रास्ते में भर जाता है। इससे इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दुकानों के आगे लगातार उड़ती धूल और गड्ढों के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है। इससे स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। वर्क ऑर्डर मिलते ही ठेकेदार ने पुरानी सड़क तो तोड़ दी। नई सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही बंद कर दिया। नगर परिषद के अधिकारी ठेकेदार पर सख्त मॉनिटरिंग या कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद की ढिलाई से सड़क बनने से पहले सीवरेज कनेक्शन का काम अटका पड़ा है। वार्ड 29 में सड़क का काम बीच में रोककर ठेका फर्म गायब हो गई है। यहां के लोग कई बार ठेकेदार से काम शुरू करने को कह चुके हैं। वह काम शुरू नहीं कर रहा। नगर परिषद को ठेकेदार को पाबंद करना होगा। उखड़ी सड़क पर नई सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाना होगा। नई सड़क की ढलाई से पहले सभी घरों और दुकानों के सीवरेज कनेक्शन जोड़ने का काम प्राथमिकता से पूरा करना होगा। ढिलाई बरतने वाले ठेकेदार पर जुर्माना लगाना होगा। निर्माण कार्य तय समय में पूरा कराना होगा।