सारा कमाल उसके मुंह का था? LIVE वीडियो में ब्यूटी फिल्टर हटते ही दिखा असली चेहरा तो घट गए 1.40 लाख फॉलोअर्स
February 23, 2026
779 views
1 min read
Chinese Influencer Beauty Filter Glitch: सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो ने डिजिटल दुनिया की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चीन की एक मशहूर ब्यूटी इंफ्लूएंसर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान डांस कर रही थीं, तभी तकनीकी खराबी के कारण उनकी वीडियो में इस्तेमाल हो रहा \'ब्यूटी फिल्टर\' अचानक डीएक्टिवेट हो गया। फिल्टर हटते ही उनकी ब्राइट स्किन और शार्प जॉलाइन की जगह उनका नेचुरल और मैच्योर लुक सामने आ गया। इस \'धोखे\' से नाराज होकर उनके करीब 1,40,000 फॉलोअर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।