Salim Khan Health Update LIVE: सुबह-सुबह लीलावती अस्पताल पहुंचीं अमृता अरोड़ा, सलीम खान चौथे दिन भी ICU में
February 20, 2026
682 views
1 min read
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेन हुआ था, जिसके बाद से मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह ICU में वेंटिलेटर पर हैं। डॉ. जलिल पारकर की निगरानी में अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। लीलावती में लगातार सलमान खान और उनके परिवार का आना जाना लगा हुआ है। गुरुवार रात को भी सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, सलमा खान, हेलेन को देखा गया था। इसके अलावा आमिर खान, उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी हाल लेने पहुंचे थे। जावेद अख्तर, यूलिया वंतूर, जीशान सिद्दिकी, भी लगातार मंगलवार से ही अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। सलीम साहब 90 साल के हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सलामती के लिए हर तरफ दुआओं का दौर है। आगे पढ़िए, सलीम खान की हेल्थ अपडेट से जुड़ी हर ताजा खबर-