Salim Khan Health Update LIVE: सलीम खान की तबीयत स्थिर, ICU में चल रहा इलाज, मिलने वालों का तांता
February 18, 2026
467 views
1 min read
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद फैमिली डॉक्टर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सलीम खान अभी ICU में भर्ती हैं। उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्सपर्ट समेत स्पेशलिस्ट की एक पूरी टीम कर रही है। अस्पताल में सलीम खान से मिलने वालों का तांता लगा है। मंगलवार देर रात रात 11 बजे बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बहू शूरा खान से लेकर बेटी अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, जावेद अख्तर, जीशान सिद्दीकी और दोनों पत्नियां सलमा और हेलेन लीलावती पहुंचे थे। तबीयत अभी स्थिर बताई जा रही है। सलीम खान 90 साल के हैं, उम्र के इस पड़ाव पर फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। यहां पढ़िए, सलीम खान की हेल्थ अपडेट से जुड़ी हर ताजा खबर-