Business
Russia Drilling Activity: रूस को बहुत बड़ा नुकसान, 3 साल में जो नहीं हुआ वो हो गया, भारत का कनेक्शन
रूस के तेल उत्पादकों ने 2025 में तीन साल के निम्नतम स्तर पर ड्रिलिंग गतिविधि कम कर दी है। इससे आने वाले महीनों में उत्पादन बढ़ोतरी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि प्रतिबंध, कम कीमतें और मुद्रा में उतार-चढ़ाव प्रॉफिटिबेलिटी को प्रभावित कर रहे हैं। इसका भारत पर भी असर पड़ने की आशंका है।