रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 5 आरोपियों को 23 फरवरी तक दोबारा पुलिस रिमांड में भेजा गया
February 18, 2026
192 views
1 min read
मुंबई की एक विशेष अदालत ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत मंगलवार को 23 फरवरी तक बढ़ा दी। पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत को बताया कि बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ संयुक्त पूछताछ के लिए इनकी हिरासत अभी जरूरी है।