Politics

पुरूर के नए थाना प्रभारी ने लिया प्रभार

October 4, 2026 2,581 views 1 min read
पुरूर के नए थाना प्रभारी ने लिया प्रभार

पुरूर के नए थाना प्रभारी ने लिया प्रभार


पुरूर| थाना पुरूर के नवनियुक्त थाना प्रभारी जन्मेजय पांडेय ने एकता व्यापारी संघ पुरूर के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। व्यापारी संघ ने गुलदस्ता भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत किया। बैठक में जन्मेजय पांडेय ने क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं, जनसमस्याओं और राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए व्यापारी संघ के सदस्यों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जरूरी सुझाव मांगे। बैठक में संघ अध्यक्ष साकेश साहू, सचिव पवन साहू, सहसचिव राकेश सिन्हा, जितेन्द्र यादव, दिलेश दादर, वेदप्रकाश साहू, सुरेश साहू व अन्य रहे।