Politics
धरना-प्रदर्शनों का नया कारोबार: लोकतंत्र की आड़ में आखिर किसके हित साधे जा रहे हैं?
October 10, 2026
1,612 views
बड़वानी| जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन करीब आधे घंटे इंतजार के बावजूद कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर ज्ञापन की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया। बारिश के बीच भी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग पर डटे रहे। जयस ने प्रशासन की उदासीनता बताते हुए सोनम वांगचुक प्रकरण की स्वतंत्र जांच, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने कहा शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है, जबकि प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने प्रशासन के रवैये को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।