Health
प्रोस्टेट के इलाज में देरी बन सकती है मुसीबत, अब बिना ऑपरेशन दूर होने लगी है परेशानी
Prostate Problem: 50 वर्ष के बाद अधिकांश पुरुषों में प्रोस्टेट की दिक्कत होने लगती है. पेशाब में जलन और पेशाब करने में दिक्कत आम परेशानी बन जाती है. कुछ के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है. इसे मेडिकल भाषा में बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) या प्रोस्टेट का बढ़ना कहते हैं. अक्सर लोग इसे बुढ़ापे का सामान्य लक्षण मानकर टाल देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इलाज में देरी आपकी किडनी और ब्लैडर को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है. खास बात यह है कि अब इस के लिए बिना ऑपरेशन भी तकनीक आ गई है.