प्राइवेट फोटो इंटरनेट से हटाने के लिए Google लाया नया टूल, नए IT नियमों के बाद दिग्गज कंपनी का बड़ा कदम
February 11, 2026
177 views
1 min read
भारत सरकार ने AI से बने कंटेंट और डीपफेक के लिए सख्त IT नियमों की घोषणा की है। इसके साथ ही गूगल ने भी यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया टूल पेश किया है। इस टूल की मदद से यूजर्स गूगल सर्च में मौजूद अपनी पर्सनल फोटो और सेंसिटिव जानकारी को आसानी से हटा सकेंगे। बता दें भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमों में जरूरी लेबलिंग और तेजी से हटाने की टाइमलाइन शामिल है। गूगल का अपडेट भी ऐसे समय में आया है, जब दुनिया भर के रेगुलेटर इस बात की जांच में तेजी ला रहे हैं कि टेक की बड़ी कंपनियां “मैनिपुलेटेड कंटेंट” को कैसे हैंडल कर रही हैं। गूगल के मुताबिक, अपडेटेड सर्च सिस्टम का मकसद ऐसे लोगों की मदद करना है, जो संवेदनशील कंटेंट लीक के शिकार हुए हैं। इस फीचर की मदद से लोगों को इस पर अधिक कंंट्रोल मिलेगा कि वे अपनी कौन सी जानकारी ऑनलाइन दिखाना चाहते हैं।