Sports

पंजाब की लगातार चौथी हार से श्रेयस अय्यर न खुश, कहा- मै घुमा फिरा कर नहीं बोलता, फील्डरों की इस गलती को बताया मुख्य वजह

May 11, 2026 2,683 views 1 min read
पंजाब की लगातार चौथी हार से श्रेयस अय्यर न खुश, कहा- मै घुमा फिरा कर नहीं बोलता, फील्डरों की इस गलती को बताया मुख्य वजह

पंजाब की लगातार चौथी हार से श्रेयस अय्यर न खुश, कहा- मै घुमा फिरा कर नहीं बोलता, फील्डरों की इस गलती को बताया मुख्य वजह


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 3 विकेट से जीत लिया। इसी सीजन पंजाब ऐसी टीम रही है जो लगातार 7 मुकाबलों में एक बार भी हार का सामना नहीं किया। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में पंजाब लगातार हार रही है, यह उसकी चौथी हार है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए। अय्यर ने फील्डिंग को बताया हार की मुख्य वजह पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बॉलिंग और फील्डिंग को हार का कारण बताया। उन्होंने मैच के बाद ब्रॉकास्टर्स के दिए इंटरव्यू में कहा, &039;मैं बात को घुमा-फिराकर नहीं करूंगा, एक बार फिर फील्डिंग और बॉलिंग ने निराश किया। मुझे लगता है कि इस विकेट पर 30 रन ज्यादा थे, यह देखते हुए कि गेंद कैसे सीम हो रही थी और उसमें उछाल भी अलग-अलग तरह का था।&039; इंटरव्यू में जब श्रेयस से यह पूछा गया कि आपने चहल को गेंदबाजी करने का मौका क्यों नहीं दिया। इसके जवाब में उन्होंने कहा मेरे मन में यह विचार बिल्कुल था, लेकिन जिस तरह से गेंद घूम र रही थी, मुझे लगता है कि अगर हमने अपनी लाइन और लेंथ को बिल्कुल सही तरीके से एग्जीक्यूट किया होता, तो हम विकेट निकाल सकते थे। लेकिन बदकिस्मती से एक बार फिर हम ऐसा नहीं कर पाए।