Politics

पंचायत सरकार भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

September 3, 2026 3,199 views 1 min read
पंचायत सरकार भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पंचायत सरकार भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन


अरियरी प्रखंड की हुसैनाबाद पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को बीघापर गांव में निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे सरकारी कर्मियों और मजदूरों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों में गुलशन कुमार, संदीप कुमार ने निर्माण कार्य रोकते हुए कर्मियों और मजदूरों को मौके से वापस भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सरकार भवन के लिए जिस जमीन का चयन किया गया है, वह गांव के लोगों की रैयती जमीन है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले में साजिश के तहत अंचल प्रशासन द्वारा संबंधित जमीन की जमाबंदी भी रद्द कर दी गई है। ग्रामीणों ने जमीन के स्वामित्व से जुड़े विवाद का समाधान होने तक निर्माण कार्य नहीं कराने की मांग की है।