Business

नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे ₹3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान

March 14, 2026 212 views 1 min read
नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे ₹3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान

एक्सिस बैंक ने 2016 की नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी का 3.2 करोड़ रुपये का कैश डिपॉजिट करने से इन्कार कर दिया था। इससे कंपनी का यह पैसा महज रद्दी बनकर रह गया। अब नेशनल कंज्यूमर डिसप्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।