Business
Namo Bharat Corridor: घंटों से मिनटों में सिमट जाएगी दूरी, नमो भारत के सफर में 22 फरवरी बनने वाली है मील का पत्थर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बचे हुए हिस्सों और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ ही 82 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इससे दिल्ली से मेरठ की घंटों की दूरी अब मिनटों में सिमट जाएगी। दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा। तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाएं और सुगम सफर 22 फरवरी से दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की पहचान बनेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी का बचा हुआ सेक्शन अब तैयार है। 22 फरवरी को इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। सराय काले खां से मेरठ तक का सफर 55 मिनट में पूरा होगा। आइए, यहां इसके अब तक के पूरे सफर के बारे में जानते हैं।