Technology

मुंह में दबाकर चेक कर रहा था मोबाइल बैटरी, अचानक हुआ जोरदार धमाका, 3 गलतियां जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए

February 7, 2026 391 views 1 min read
मुंह में दबाकर चेक कर रहा था मोबाइल बैटरी, अचानक हुआ जोरदार धमाका, 3 गलतियां जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए
X पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें मोबाइल की बैटरी एक शख्स के मुंह में ही ब्लास्ट हो गई। बताया जा रहा है कि वह शख्स फोन की खराब बैटरी को मुंह में दबाकर चेक कर रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस घटना में वह शख्स जख्मी हो गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मोबाइल की बैटरी के साथ कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।दरअसल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मोबाइल की बैटरियां भले दिखने में छोटी हों लेकिन अगर उन्हें ठीक से हैंडल न किया जाए, तो वह बेहद खतरनाक भी हो सकती हैं। इनमें भी वो बैटरियां, जो कि फूली हुई हों या फिर खराब हों उनके साथ खास तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत होती है।