Health
मेंथॉल खाते ही मुंह में क्यों लगती है ठंडक? वो सेंसर जो दिमाग को भेजता है \'कूल\' सिग्नल, 5 बड़ी बातें
वैज्ञानिकों ने शरीर के उस मॉलिक्यूलर सेंसर की पहली तस्वीर कैद की है, जो हमें ठंड का एहसास कराता है. ड्यूक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में TRPM8 नामक प्रोटीन चैनल के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है. यह सेंसर न केवल असली ठंड, बल्कि मेंथॉल जैसे पदार्थों से मिलने वाली शीतलता को भी पहचानता है. यह खोज भविष्य में क्रोनिक पेन, माइग्रेन और ड्राई आई जैसी बीमारियों के इलाज में क्रांतिकारी साबित हो सकती है.