Technology

मौसम बदलने वाला है, AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’ कराने का सही समय क्‍या है जो देगा 5 फायदे?

February 13, 2026 214 views 1 min read
मौसम बदलने वाला है, AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’ कराने का सही समय क्‍या है जो देगा 5 फायदे?
AC Off Season Service: अगर आपके घर में विंडो या स्‍प्‍ल‍िट एसी लगा है तो उसकी सर्विस कराने का सही समय नजदीक आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में सर्दी कम हो जाएगी और तापमान बढ़ने लगेंगे। ऐसे में 20 फरवरी से 20 मार्च तक के समय को AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’ के लिए बेहतर माना जा रहा है। इस दौरान सर्विस कराने पर बुकिंग आराम से मिल जाती है। अच्‍छे से सर्विस हो जाती है। अगर मैकेनिक कहे कि एसी में गैस नहीं है, तो उसके दावे को भी आप क्रॉस चेक करवा सकते हैं। एक बार गर्मी बढ़ने पर अगर आप एसी सर्विस कराएंगे तो जल्‍दबाजी में ज्‍यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। ऑफ सीजन सर्विस के 5 फायदे जान‍िए।