Health
मसूड़ों से खून, बदबू और ढीले दांत? बाबा रामदेव ने बताया पायरिया का आसान घरेलू इलाज
पायरिया एक आम लेकिन गंभीर दांतों की समस्या है, जिसमें मसूड़ों से खून आना, सूजन, बदबू और दांत कमजोर होने लगते हैं. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, पायरिया की जड़ शरीर में जमी गंदगी और गलत खानपान में छुपी होती है. आयुर्वेद में इसे जड़ों से ठीक करने पर जोर दिया गया है, जिसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, घरेलू उपायों और सही दिनचर्या की मदद से बिना साइड इफेक्ट मसूड़ों और दांतों को मजबूत किया जा सकता है. यही वजह है कि आयुर्वेदिक उपचार को पायरिया से छुटकारा पाने का सुरक्षित और असरदार तरीका माना जाता है.