Sports

महाकाल मंदिर में हंगामा, मुंबई की महिला श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

February 6, 2026 348 views 1 min read
महाकाल मंदिर में हंगामा, मुंबई की महिला श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Ujjain News-उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मुंबई से आई एक महिला श्रद्धालु के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. घटना 5 फरवरी रात 10 बजे की बताई जा रही है. पीड़िता ने थाना महाकाल में लिखित शिकायत देकर मंदिर में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड पर हाथापाई, धक्का-मुक्की और जबरन मंदिर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं.