Business

LPG Crisis: कोरोना के बाद अब, 75 साल पुराना छोले-भटूरे का ये रेस्‍टोरेंट बंद, एलपीजी के अकाल ने किया मजबूर

March 15, 2026 955 views 1 min read
LPG Crisis: कोरोना के बाद अब, 75 साल पुराना छोले-भटूरे का ये रेस्‍टोरेंट बंद, एलपीजी के अकाल ने किया मजबूर

LPG Crisis: देश में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। इसकी जद में अब बड़े रेस्‍टोरेंट और होटल भी आ गए हैं। राजधानी दिल्‍ली में छोले भटूरे के 75 साल पुराने ब्रांड सीता राम दीवान चंद ने बीते शनिवार को अपना आउटलेट बंद रखने का फैसला किया। कोरोना महामारी के बाद यह पहला मौका था जब उसने ऐसा करने का फैसला किया।